भीलवाड़ा स्थानीय संगम विश्वविद्यालय भीलवाड़ा में उच्च शिक्षा विभाग राजस्थान सड़क सुरक्षा समिति तथा अपेक्स एसडीजी के तत्वाधान में सुषमा –सुरक्षित सड़क मार्ग कार्यक्रम का आयोजन किया गया! जिसके अंतर्गत हेलमेट की अनिवार्यता, रोड सेफ्टी जागरूकता, आदि पर सेशन आयोजित किया गया! यह सेशन पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इंजीनियर द्वारा लिया गया जिसमें इंजीनियर मधु मीणा के द्वारा रोड सुरक्षा, रोड नियम ,हेलमेट, रोड सिंबल आदि पर प्रस्तुति दी गई ।तथा सुरक्षित सड़क मार्ग के अंतर्गत सभी बालिकाओं को आईएसआई मार्क का ₹1200 का हेलमेट ₹300में उपलब्ध कराया जाएगा। कुलपति प्रोफेसर करुणेश सक्सेना, प्रो वीसीप्रोफेसर मानस रंजन पाणिग्रही, रजिस्टर आलोक कुमार,स्टूडेंट वेलफेयर डीन प्रोफेसर प्रीती मेहता, डिप्टी डीन डॉ श्वेता बोहरा,लेफ्टिनेंट राजकुमार जैन आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।कार्यक्रम में एनसीसी,एनएसएस,आदि विद्यार्थी उपस्थित थे
