।। विद्यार्थियों का, विद्यार्थियों द्वारा आयोजित सफल कार्यक्रम मे 400 से अधिक छात्र छात्राओं ने लिया भाग।।
भीलवाड़ा। स्थानीय संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक, खेलकूद एवं तकनीकी महोत्सव “ला यूनियन 2026 – रंगरेज” का भव्य समापन पारितोषिक वितरण समारोह के साथ हुआ। विद्यार्थियों का, विद्यार्थियों के लिए और विद्यार्थियों के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए।समापन समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक और रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया।
दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन उद्घाटन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. लोकेश त्रिपाठी, डॉ. अनुराग शर्मा एवं डॉ. श्वेता बोहरा ने बताया कि इस आयोजन में 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। दो दिनों में विभिन्न खेल एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बॉक्स फुटबॉल, बॉक्स क्रिकेट, शॉट पुट, बैलून फाइट, वॉलीबॉल, 100 मीटर दौड़ सहित ऑफ-स्टेज इवेंट्स जैसे नो फायर नो फस, संगम रोडीज, यूथ पार्लियामेंट, रील मेकिंग, कैंडिड फोटोग्राफी,लैन गैमिंग ,कैनवास जैम, कला कारीगर, ओपन माइक, रोबोवार और बिजनेस दंगल शामिल रहे। वहीं ऑन-स्टेज इवेंट्स में म्यूजिक बैटल, नुक्कड़ नाटिका, ग्रुप डांस और फैशन शो प्रमुख आकर्षण रहे।कार्यक्रम की सफलता में कोर स्टूडेंट टीम के सदस्य—हर्ष सोमानी, प्रीतम सिंह, सृष्टि राज, आयुषी जैन, रिद्धि बंब, काव्या शक्तावत, रिद्धिमा, गरिमा, विशाल भनावत, प्रिंस, तुषार गावारिया, हितेश सोनी, मीत सामरिया, हिमांशु, अर्चिता मुंद्रा, महेंद्र सिंह, करुणा पारीक, वरदान बोहरा, आलोक भदादा, बिलाल अहमद सहित अन्य का विशेष योगदान रहा।समापन अवसर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं एवं उपविजेताओं को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना, प्रो. प्रेसिडेंट मानस रंजन पाणिग्रही एवं रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।इस दो दिवसीय आयोजन में संगम विश्वविद्यालय के साथ-साथ एमएलवी राजकीय महाविद्यालय, एमएलवी टेक्सटाइल कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, विद्या ग्लोबल कॉलेज, पुनीत कॉलेज, स्विफ्ट कॉलेज, आईमेड संस्थान, एसडीएम कॉलेज आदि के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम मे सभी फैकल्टी एवं स्टूडेंट कॉर्डिंनेटर का सहयोग रहा।

