भीलवाड़ा स्थानीय संगम यूनिवर्सिटी में 21 जून 2025 को योग दिवस मनाया गया। कुलपति प्रो करुणेश सक्सेना ने योग दिवस की सभी को स्वास्थ्य एवं निरोगी रहने का संदेश दिया,सभी विद्यार्थियों, स्टाफ और कैंपस के स्थानीय निवासियों को इस आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद दिया !खेल अधिकारी संजय शर्मा द्वारा विभिन्न योगासन और ध्यान सत्र कराए गए! योग दिवस हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जब हम योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दे सकते हैं। एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक,स्टाफ द्वारा योग दिवस में भाग लेकर विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाया,कि वे विद्यार्थियों और समुदाय के समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति समर्पित हैं।
