।।विभिन्न समूह के 45 से अधिक एचआर प्रतिनिधियों ने लिया भाग।।
भीलवाड़ा। संगम विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आईबर्ड्स सॉफ्टवेयर सर्विसेज, अजमेर एवं एचआर फोरम भीलवाड़ा के सहयोग से 13 दिसंबर 2025 को आयोजित समागम एचआर फोरम मीट 2025 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक एवं डिप्टी डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के
प्रथम चरण में कैंपस टू कॉरपोरेट एक्सपेक्टेशन और चैलेंजेस विषय पर पैनल चर्चा आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित उद्योगों के पलक मोदानी, वरिष्ठ एचआर विशेषज्ञों श्री मुकेश प्रताप सिंह आर सी एम्, श्रीमती शिखा त्रिपाठी आई बर्ड्स सॉफ्टवेयर सर्विसेज अजमेर, श्री संजय त्रिपाठी बीएसअल, एम् पी पारीक, अनिल मेहता, जीएल नंदवाना एवं डॉ अनुराग शर्मा ने अपने अनुभव साझा किए। इस सत्र में विद्यार्थियों को कॉरपोरेट जगत की वास्तविक अपेक्षाओं, चुनौतियों एवं करियर यात्रा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी मिली एवं उनके प्रश्नो को भी एक्सपर्ट्स द्वारा बताया गया । दूसरे चरण में संगम विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना ने “एआई इनेबल्ड एचआर” विषय पर विशेष सत्र लिया। अपने उद्बोधन में उन्होंने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल, संगम विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे उद्योग सहयोग, एचआर फोरम के साथ समन्वय एवं ऐसे नवाचारी आयोजनों की सराहना की और इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। डॉ. सक्सेना ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन उद्योग एवं शिक्षा जगत के बीच सेतु का कार्य करते हैं और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए नए अवसरों का सृजन करते हैं।इस अवसर पर आईबर्ड्स सॉफ्टवेयर सर्विसेज की ओर से टेक टॉक आयोजित की गई तथा एचआर फोरम के सदस्यों एवं आईबर्ड्स टीम का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में अतुल पाराशर, मीनल शर्मा, डॉ. सुरभि बिड़ला, डॉ. तनुजा सिंह, विक्रम यादव, डॉ. लोकेश त्रिपाठी, डॉ. राजकुमार जैन, श्री हरीश शर्मा एवं अक्षय शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके साथ ही ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सभी छात्र समन्वयकों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफल रहा।
