15 दिवसीय टेक्सटाइल डाइंग सर्टिफिकेशन का सफल समापन - Sangam University

15 दिवसीय टेक्सटाइल डाइंग सर्टिफिकेशन का सफल समापन

15 दिवसीय टेक्सटाइल डाइंग सर्टिफिकेशन का सफल समापन

भीलवाड़ा, संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज  द्वारा आयोजित 15 दिवसीय टेक्सटाइल डाइंग प्रमाणपत्र कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह कार्यक्रम 27 मई से 10 जून 2026 तक आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वस्त्र रंगाई (Textile Dyeing) के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करना था।

कार्यक्रम का आयोजन संगम विश्वविद्यालय की बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (BOM) सदस्य  पलक मोदानी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से किया गया। कार्यक्रम में बी.एससी., एम.एससी. एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना ने विद्यार्थियों को टेक्सटाइल उद्योग में नवाचार, गुणवत्ता, तकनीकी दक्षता एवं कौशल विकास के महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान किया। 

कार्यक्रम के समापन समारोह में मॉडर्न वूलन मिल्स, भीलवाड़ा के वरिष्ठ उद्योग विशेषज्ञ श्री महेंद्र चोपड़ा जी  उपस्थित रहे, उन्होंने ने कौशल आधारित शिक्षा एवं उद्योग-अकादमिक सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला तथा इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम की सैद्धांतिक कक्षाओं का संचालन हर्षिता सिसोदिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान टेक्सटाइल उद्योग के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ श्री अनिल शर्मा जी (हेड – टेक्सटाइल डाइंग) एवं श्री जोगिंदर शर्मा जी, (संगम प्रोसेस, भीलवाड़ा) ने विशेषज्ञ व्याख्यान प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों को टेक्सटाइल डाइंग की आधुनिक तकनीकों, उद्योग में प्रचलित प्रक्रियाओं, गुणवत्ता नियंत्रण, उत्पादन प्रबंधन तथा रोजगार एवं करियर के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।  संगम प्रोसेस प्राइवेट लिमिटेड,औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने आधुनिक टेक्सटाइल प्रोसेसिंग एवं डाइंग इकाइयों का अवलोकन किया तथा उद्योग में प्रयुक्त नवीनतम मशीनरी, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली, उत्पादन प्रक्रियाओं एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की। 

कार्यक्रम संयोजक एवं स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज की अधिष्ठाता डॉ. गुणमाला गुगालिया ने सभी अतिथियों, उद्योग विशेषज्ञों, संकाय सदस्यों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा बताया कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी शिक्षा के लिए ऐसे उद्योग-आधारित कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Admission Enquiry
close slider