राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे के मुख्य आतिथ्य में  संगम विश्वविद्यालय का बारहवां दीक्षांत समारोह आयोजित - Sangam University

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे के मुख्य आतिथ्य में  संगम विश्वविद्यालय का बारहवां दीक्षांत समारोह आयोजित

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे के मुख्य आतिथ्य में  संगम विश्वविद्यालय का बारहवां दीक्षांत समारोह आयोजित

Oplus_131072

।।वर्तमान समय में बौद्धिक क्षमता व गुणवत्ता युक्त शिक्षा की अहम भूमिका – राज्यपाल श्री बागडे।।

।।31 पी एच डी,30 स्वर्ण पदक सहित कुल 685 छात्र छात्राओं को डिग्री उपाधि प्रदान की गई।।

भीलवाड़ा,संगम विश्वविद्यालय,  ने बारहवां दीक्षांत समारोह 20 फरवरी 2026 को माननीय राज्यपाल राजस्थान श्री हरिभाऊ बागडे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजकुमार जैन ने बताया कि 12 वे दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि वर्तमान समय में बौद्धिक क्षमता व गुणवत्ता युक्त शिक्षा की अहम भूमिका है। यह मानवीय व्यवहार व आचरण को बेहतर बनाने में अमूल्य साबित होगी। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के केंद्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्रों में उत्कृष्टता के मानक स्थापित करें। राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि ज्ञान, कौशल एवं चरित्र ये तीनों तत्व किसी भी राष्ट्र की प्रगति के आधार स्तंभ हैं। युवा शक्ति को इन मूल्यों के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने सभी को छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन मूल्यों पर चलने का संदेश दिया।राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में देश ने आत्मनिर्भर बनने के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, वर्तमान में बड़े सैन्य उपकरण, भारी मशीनरी इत्यादि का निर्माण देश में ही हो रहा है।राज्यपाल ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह शैक्षणिक उपलब्धि का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो विद्यार्थियों को जीवन के नए अध्याय में प्रवेश का अवसर प्रदान करता है।इस भव्य  दीक्षांत समारोह में अध्यक्षता रामपाल सोनी,चेयरमैन संगम समूह,विशिष्ट अतिथि दामोदर अग्रवाल सांसद भीलवाड़ा, विशिष्ट अतिथि प्रो पी के सिंह पूर्व निदेशक आईआईएम त्रिचि,प्रोफेसर आईआईएम इंदौर उपस्थित रहें।परीक्षा नियंत्रक प्रो राकेश भंडारी ने बताया कि समारोह के दौरान शैक्षणिक सत्र 2024-25 के  बीटेक 36, एमसीए 17, बीएससी 5, एमएससी 86, बीलिस 39, एम लिस11, बी ए 38, एमए/एमएसडब्ल्यू 31, एमबीए फायर सेफ्टी 1, एलएलएम 21, एलएलबी 

46, बीए एलएलबी/बीबीए एलएलबी 22, एमबीए 40, बीबीए रिटेल 8, बीबीए 63, बीकॉम 19, बी वॉक 6, बीसीए 57, बीएससी फायर सेफ्टी 5, बी फार्मा 42, बीएससी होनर्स कृषि एवं एबीएम 42, एमटेक 19, पी एच डी 31 सहित कुल 685 डिग्री उपाधि प्रदान की गई ।  समारोह के शुभारंभ पर शैक्षणिक शोभायात्रा निकाली गई। शुभारम्भ के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन , राष्ट्रगान ,राष्ट्रगीत हुआ। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा राज्यपाल बागड़े को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विशिष्ठ अतिथि  आईआईएम इंदौर के प्रोफेसर पीके सिंह ने कहा के आज के समय में भाषाई दक्षता को मजबूत करना आवश्यक है। वर्तमान युग में तकनीक तीव्र गति से बदल रही है। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं संगम समूह के चेयरमैन रामपाल सोनी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा प्रदान की जा रही है। विश्वविद्यालय का ध्येय है कि हर विद्यार्थी को व्यवहारिक ज्ञान व नवाचार के अवसर प्राप्त हो। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृति प्रदान की जाती है।विशिष्ठ अतिथि  सांसद दामोदर अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में स्वयं की जड़ों को मजबूत रखना जरूरी है। जीवन मूल्यों, परंपराओं को साथ लेकर चले। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रो करुणेश सक्सेना ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा छात्र छात्राओं की उपलब्धि,प्लेसमेंट आदि को बताया।रजिस्ट्रार डॉ.आलोक कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी।इस अवसर पर राज्यपाल श्री बागड़े के द्वारा संगम आई टी बी आई के नए भवन का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम में   संगम ग्रुप के वाइस चेयरमैन डॉ एस एन मोदानी,मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग सोनी,एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर वीके सोडाणी,पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, प्रशांत मेवाड़ा,प्रो वीसी प्रो मानस रंजन पाणिग्रही, कई उद्योगपति,विश्वविद्यालय के बोर्ड सदस्य, फैकल्टी स्टाफ, अभिभावक एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Oplus_131072
Admission Enquiry
close slider