संगम यूनिवर्सिटी में ‘स्मार्ट हैकथॉन-2026’ का आगाज़, 36 घंटे की कोडिंग मैराथन में उभरेंगे स्टार्टअप आइडियाज - Sangam University

संगम यूनिवर्सिटी में ‘स्मार्ट हैकथॉन-2026’ का आगाज़, 36 घंटे की कोडिंग मैराथन में उभरेंगे स्टार्टअप आइडियाज

संगम यूनिवर्सिटी में ‘स्मार्ट हैकथॉन-2026’ का आगाज़, 36 घंटे की कोडिंग मैराथन में उभरेंगे स्टार्टअप आइडियाज


||देश के 9 राज्यों की 20 टीमें लेंगी फाइनल राउंड में हिस्सा, ₹1.50 लाख का प्राइज पूल; 14-15 मार्च को होगा दो दिवसीय आयोजन||

भीलवाड़ा।संगम यूनिवर्सिटी, भीलवाड़ा में 14 और 15 मार्च 2026 को दो दिवसीय तकनीकी आयोजन “स्मार्ट हैकथॉन-2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर के युवाओं के लिए 36 घंटे का नॉन-स्टॉप कोडिंग चैलेंज आयोजित होगा, जिसमें प्रतिभागी अपने इनोवेटिव स्टार्टअप आइडियाज और तकनीकी प्रोटोटाइप प्रस्तुत करेंगे।इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए देश के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से 49 टीमों का चयन किया गया था, जिनमें से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद 20 श्रेष्ठ टीमें फाइनल राउंड में अपनी चुनौती पेश करेंगी।
हैकथॉन के दौरान प्रतिभागी कृषि, टेक्सटाइल इंडस्ट्री, स्किल डेवलपमेंट व एजुकेशन, इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी मॉडल और स्टार्टअप आइडियाज विकसित करेंगे।इस आयोजन में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और दमन सहित देश के 9 राज्यों के छात्र संगम यूनिवर्सिटी पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए कुल ₹1,50,000 का प्राइज पूल रखा गया है।कार्यक्रम के संयोजक प्रो. विकास सोमानी और डॉ. मनोज कुमावत ने बताया कि हैकथॉन के दौरान प्रतिभागी लगातार 36 घंटे तक कोडिंग और प्रोटोटाइप डेवलपमेंट पर काम करेंगे तथा विशेषज्ञों द्वारा उन्हें मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना ने कहा कि ऐसे तकनीकी आयोजन छात्रों में नवाचार, उद्यमिता और समस्या समाधान की क्षमता को विकसित करते हैं और उन्हें उद्योगों की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।वहीं प्रो-वाइस चांसलर प्रो. मानस रंजन पाणिग्रही ने कहा कि स्मार्ट हैकथॉन छात्रों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे अपने नवाचार और तकनीकी कौशल को प्रदर्शित कर सकते हैं और स्टार्टअप संस्कृति को आगे बढ़ा सकते हैं।रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से संगम यूनिवर्सिटी नवाचार और तकनीकी अनुसंधान के केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रही है।जनसंपर्क अधिकारी  डॉ. राजकुमार जैन ने बताया कि “स्मार्ट हैकथॉन-2026” के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योगों की वास्तविक समस्याओं के समाधान खोजने और स्टार्टअप व इनोवेशन की दिशा में नए अवसर प्राप्त होंगे।

Admission Enquiry
close slider