संगम विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रम - Sangam University

संगम विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रम

संगम विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रम

भीलवाड़ा, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगम विश्वविद्यालय में विभिन्न जागरूकता एवं पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट सदस्य पलक मोदानी, रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोर्ड सदस्य  पलक मोदानी ने सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है।

रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय की एनसीसी, एनएसएस एवं रेड रिबन क्लब इकाइयों के सहयोग से छात्र-छात्राएं व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान में भाग लेंगी। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का संदेश भी समाज तक पहुंचाना है।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Admission Enquiry
close slider