संगम विश्वविद्यालय में योग दिवस 2026 का आयोजन - Sangam University

संगम विश्वविद्यालय में योग दिवस 2026 का आयोजन

संगम विश्वविद्यालय में योग दिवस 2026 का आयोजन

स्थानीय संगम विश्वविद्यालय में प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी योग दिवस का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगम विश्वविद्यालय के छात्रों, संगम समूह के सदस्यों एवं विश्वविद्यालय के स्टॉफ ने प्रातः 6:00 बजे से बॉक्सक्रिकेट में एकत्रित हो कर योग किया। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफ. करुणेश सक्सैना ने इस अवसर पर सभी को योग की आवश्यकता एवं महत्व को बताते हुए सभी को इस अवसर पर अपनी भागीदारी निभाने का भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. आलोक सिंह ने योग से निरोग को व्याखित करते हुए सभी के स्वास्थ्य की कामना की।कार्यक्रम के सफल आयोजन में  कुलदीप सिंह ,हरीश शर्मा, बलवीर सिंह,कालू सिंह का सहयोग सराहनीय रहा। विश्वविद्यालय के मैनेजमैंट विभाग की डॉ. अंतिमबाला प्रजापत ने मेडिटेशन का प्रशिक्षण दिया एवं खेल प्रभारी संजय शर्मा ने विभिन्न आसन एवं प्राणायाम करवाए। 

Admission Enquiry
close slider